फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मुकदमा से नाराज पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Sat, 20 Apr 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। विवाहिता ने पति समेत सात को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव निवासी नाजमा कौसर की शादी अप्रैल 23 में कन्नौज के कुतलुपुर-युसुफपुर भगवान, मकरंद नगर निवासी अंसार अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद ही पति अंसार अहमद समेत शाहिद, जायद, इमरान, इकबाल अहमद, आसमां बेगम, रानी ने कार खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग शुरू करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर धमकी देते हुए जेवर छीन लिया और तलाक देने व कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। शिकायत पर भाई ने पंचायत कराई, तो इन लोगों ने साथियों के साथ 10 अज्ञात लोगों ने हमला बोलकर भाइयों को घायल कर दिया। नौ अक्तूबर 2023 को विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुछ लोगों के समझाने पर कोर्ट में समझौता कर लिया। उसके बाद वह ससुराल पहुंच गई। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के कारण ससुराल वालों ने रंजिश मानने लगे। साथ ही षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। विवाहिता ने मायके आकर सौरिख पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें