फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी के मायके जाने से नाराज मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पत्नी के मायके जाने से नाराज मजदूर ने घर के अंदर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम ककराहा निवासी विश्वदीप (22) कृष्ण कुमार मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि कानपुर देहात के झकरकटी निवासी रेशमी के साथ एक साल पहले शादी हुई थी। सोमवार को विश्वदीप और रेशमी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रेशमी अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से विश्वदीप नाराज था। मंगलवार दोपहर में विश्वदीप अपने कमरे में गया और गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी।
काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे में देखा, जहां पर विश्वदीप का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें