कन्नौज। भाजपा ने संगठन विस्तार के क्रम में कन्नौज के वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंद कुमार द्विवेदी को सहकारिता प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की खबर आते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आनंद द्विवेदी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन के बाद आनंद द्विवेदी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सहकारिता प्रकोष्ठ को जनपद के हर मंडल और गांव तक मजबूत किया जाएगा।