छिबरामऊ। थाना तालग्राम के ग्राम भैन नगला निवासी रामनाथ (65) खेती करते थे। सोमवार को वह छत पर सो रहे थे। रात दो बजे वह लघु शंका के लिए जा रहे थे। तभी पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और घर के बाहर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। डेढ़ घंटे के बाद परिजनों को जानकारी हुई तो वह नगला दिलू स्थित अस्पताल ले आए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी पाकर परिजनों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। (संवाद)