फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कार और एम्बुलेंस की टक्कर का मामला, शिक्षक को ड्राइवर दे रहा जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में कार में टक्कर मारने की शिकायत करने से खफा एम्बुलेंस ड्राइवर ने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित शिक्षक ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में कार में टक्कर मारने की शिकायत करने से खफा एम्बुलेंस ड्राइवर ने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी है। इससे शिक्षक और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

बृज भूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज तालग्राम के प्रवक्ता सुनील कुमार राजपूत ने बताया कि 10 मार्च को एक शव यात्रा में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी एबुलेंस ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। इसकी शिकायत एम्बुलेंस सेवा 108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की थी।
उस मामले की जांच भी चल रही है। वहीं, शिकायत से नाराज एम्बुलेंस ड्राइवर के गुर्गे फोन कर सुलह करने की दस दिन से धमकी देकर परेशान कर रहे है। उन्होंने बताया कि 21 मार्च सुबह जब वह बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने कन्नौज जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान एम्बुलेंस ड्राइवर ने उनके फोन नंबर पर कॉल कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मार देने की धमकी दी है। इससे उन्हें अब खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एम्बुलेंस ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें