फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिलेश यादव की जीत कन्नौज की आवाम की जीत

Sun, 09 Jun 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा चुनाव में मिली कामयाबी से खुश सपा नेताओं ने मीडिया से रूबरू होकर जनता का आभार जताया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक अरविंद यादव की अगुआई में हुई प्रेस वार्ता में सपा नेताओं ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ये जीत कन्नौज की आवाम की जीत है। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने भाजपा का झूठ जनता जान चुकी है। जय कुमार तिवारी बउअन ने कहा कि कार्यकर्ता सभी जाति, धर्म का सम्मान करें और 2027 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंशू पाल, पूर्व कोषाध्यक्ष कैस खां, जिला पंचायत सदस्य रिपू यादव भी संयुक्त प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें