फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिलेश ने किया चार रुपये अधिक कीमत पर दूध खरीदने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया है। उन्होंने गौ पशुपालकों से दूध चार रुपये अधिक कीमत पर खरीदने का वादा भी किया। अखिलेश यादव रविवार को बिधूना में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उमर्दा कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता कुक्कू चौहान से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। उन्होंने किसानों को उन्नत फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। साथ ही, एक्सीलेंस ऑफ वेजिटेबल का विस्तार करने का भी आश्वासन दिया। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों से सपा की सरकार बनवाने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें