सौरिख। ग्राम हरिभान स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जनपद स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पहले दिन हुई चार सौ मीटर फर्राटा दौड़ में गुगरापुर के अजय व छिबरामऊ की अंशिका ने साथी खिलाड़ियों को पछाड़कर जीत हासिल की।
सीडीओ आरएन सिंह, डायट प्राचार्य अलका शर्मा, बीएसए कौस्तुभ कुमार व जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तरीय 50 मीटर बालक वर्ग में राहुल हसेरन प्रथम, आकाश छिबरामऊ द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में कुंती सौरिख प्रथम, नेहा छिबरामऊ द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में हिमांशु तालग्राम प्रथम, शोभित कन्नौज द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में कुंती सौरिख प्रथम, नेहा छिबरामऊ द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में शेर सिंह छिबरामऊ प्रथम, सुधांशु सौरिख द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में राखी छिबरामऊ प्रथम, पूनम तालग्राम द्वितीय स्थान पर रहीं।
उच्च प्राथमिक स्तरीय 100 मीटर बालक वर्ग में अतुल सौरिख प्रथम, अजय गुगरापुर द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में नाजिया सौरिख प्रथम, काजल छिबरामऊ द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में सुखवेंद्र सौरिख प्रथम, रवी हसेरन द्वितीय, बालिका वर्ग में नाजिया बानों सौरिख प्रथम, नीरज कन्नौज द्वितीय रहीं। 400 मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में अजय गुगरापुर प्रथम, रवी हसेरन द्वितीय रहे, बालिका वर्ग में अंशिका छिबरामऊ प्रथम, राधा सौरिख द्वितीय स्थान पर रहीं।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, अविनाश दीक्षित, राजेश कुमार, संजय शुक्ला, विमल तिवारी, अवनीश कुमार, संजय कुमार, विपिन कुमार समेत जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।