कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 765 केवी एससी मैनपुरी, उन्नाव ट्रांसमिशन लाइन के ओवरहेड क्रासिंग का कार्य किया जाएगा। इस कारण 12 सितंबर को सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यातायात आंशिक रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने दी। उन्होंने कहा कि वाहन चालक इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद