फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आज से तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

Sun, 03 Sep 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को लेकर इत्रनगरी के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अपील पर जिले भर के अधिवक्ता तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। कचहरी परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंक कर अधिवक्ता अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन




कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत ने बताया कि पिछले दिनों हापुड़ में पुलिस ने निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किया था। शासन और प्रशासन की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की बैठक की गई थी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अपील पर जिले के सभी अधिवक्ता तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। कहा कि चार सितंबर को मांगों को लेकर कचहरी प्रांगण में शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जाएगा। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पांच सितंबर को कचहरी परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका जाएगा। छह अगस्त को भी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। महासचिव सतेंद्र प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से भेजे गए पत्र का जवाब आने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कहा कि लेकिन मांगों को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें