फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उत्पीड़न के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Tue, 15 Aug 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रदेश में हो रही वकीलों की हत्याओं व उनके उत्पीड़न के विरोध में जनपद के अधिवक्ता एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने बताया कि सुल्तानपुर के वकील आजाद अहमद, अलीगढ़ के अब्दुल मुगीश की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रतापगढ़ व जौनपुर के वकीलों के साथ उत्पीड़न की गंभीर घटनाएं घटित हुई हैं। वकीलों की हत्याओं व उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इन घटनाओं के विरोध में ही सभी वकील बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर विरोध दिवस मना रहे हैं और सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, महासचिव चंद्रजीत यादव, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा नरायन सिंह, एसएमए रिजवी, आदित्य त्रिपाठी, संजीव दुबे, रुपेश दुबे व विमलेश तिवारी समेत कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें