फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एडीआरएम ने गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Sun, 28 Jan 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य को देखने के लिए शनिवार को एडीआरएम राजीव अग्रवाल पहुंचे। एडीआरएम से लोगों ने प्लेटफार्म नंबर दो पर टिकट घर बनाने और मोहल्ला गांधीनगर जाने के लिए बंद किए गए मार्ग को खोलने की मांग की। नगर विकास समिति की ओर से उन्हें ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन



अमृत भारत योजना के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसको लेकर नया स्टेशन मास्टर रूम, कंट्रोल रूम, शौचालय आदि का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य का जायजा लेने शनिवार को पहुंचे इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम राजीव अग्रवाल से मोहल्ला गांधीनगर की सभासद छाया वाल्मिकी, पूर्व सभासद नफीस खां, नगर विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता आदि ने शिकायत की। कहा कि मोहल्ला गांधीनगर जाने वाले मार्ग को लोहे की बैरिकेडिंग कर रेलवे विभाग ने बंद कर दिया है, जिसके चलते लोगों को काफी दूर से चक्कर लगाकर मोहल्ले में पहुंचना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो पर टिकट विंडो को जल्द से जल्द चालू कराया जाए। एडीआरएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही मार्ग रहेगा। रेलवे स्टेशन को चारों तरफ से बंद किया जा रहा है। ताकि रेलवे ट्रैक पर कोई न आ सके। बिना टिकट प्लेटफार्म पर घूमने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ काम और बढ़ जाने से निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो सकेगा। प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा किया जा रहा है और जब तक इस पर काम चलेगा, रेल यातायात इस पर बंद रहेगा।

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें