फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रेलवे स्टेशन पहुंचे एडीजी जोन ने परखी सुरक्षा

Sat, 20 Jan 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अब अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए दो ही दिन बचे हैं। इसलिए जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। इसी व्यवस्था को परखने के लिए कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह शुक्रवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने एसपी संग गश्त किया और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


कानपुर से आते ही एडीजी जोन आलोक सिंह सबसे पहले कोतवाली और साइबर थाना पहुंचे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेख चेक किए और थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय व थाना परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शहर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए आमजन व व्यापारियों से वार्ता की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही रेलवे स्टेशन कन्नौज का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मातहतों को निर्देश दिया कि संदिग्ध व्यक्ति/वस्तुओं की लगातार चेकिंग करें। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ सिटी कमलेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें