फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एडीजी और आईजी ने अचानक शहर का किया दौरा

विज्ञापन
फोटो 21- शहर में स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था की जानकारी करते एडीजी कानून-व्यवस्था आलोक कुमार स? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के प्रमुख मार्गों और गलियों पर एडीजी और आईजी कानपुर जोन को भ्रमण करते देख लोग हैरत में पड़ गए। अधिकारियों के दौरे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने उर्स और सदर कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीजी कानपुर जोन आलोक कुमार, आईजी प्रशांत कुमार और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे शहर का पैदल भ्रमण शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और सीओ प्रियंका बाजपेयी पुलिस बल के साथ पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने अजयपाल रोड, पीतल मंडी, लाखन तिराह का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी की। इसके बाद हाजी शरीर में आयोजित उर्स पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की। एसपी को अग्निशमन यंत्रों के साथ सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें