कन्नौज। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच चल रहे मतदाता जोड़ो अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन विशेष अभियान का आयोजन हुआ। बूथों पर सन्नाटा दिखा। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी तैयारी को लेकर गंभीर दिखे। इसी के तहत रविवार को डीएम ने अलग-अलग बूथों का मुआयना किया। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने पर जोर दिया।
डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बूथों का मुआयना के दौरान वहां मौजूद बीएलओ से कहा कि ऐसे नागरिक जो पहली जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हों या उससे पूर्व ही पूरी कर चुके हों वे नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं। रविवार को वह शहर के गोमती देवी इंटर कॉलेज, एसबीएस इंटर कॉलेज,केके इंटर कॉलेज के अलावा तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज तिर्वा, किसान इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान कहा कि जो मृतक है उसका वोट वोटर लिस्ट में से नाम कट जाना चाहिए,वोटर लिस्ट में कोई त्रुटियां हैं अशुद्धियां हैं उसके लिए फॉर्म आठ अवश्य भरवाएं। इस दौरान उनके साथ एडीएम और एसडीएम भी मौजूद रहे।