फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर कारवाई : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। निजी दुकानदारों पर मनमानी कीमत वसूलने के आरोप लग रहे हैं। इन शिकायतों पर एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी बाईपास और प्रेमपुर स्थित सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने पर कार्रवाई होगी। किसानों ने बताया कि समितियों पर पर्याप्त खाद है, पर निजी दुकानें अधिक कीमत ले रही हैं। एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निजी खाद दुकानों की जांच और छापा मारने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी पाए जाने पर दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त होंगे। एसडीएम ने अधिकारियों को खाद की उपलब्धता और पारदर्शी वितरण पर निगरानी रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दीपांकर आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें