फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका पर भरे खाद्य तेल के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर कई दुकानों पर कार्रवाईकर तेल के नमूने लिए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अन्य दुकानों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

होली के पर्व को लेकर खाद्य विभाग ने खाद्य तेल का परीक्षण करना शुरू कर दिया। खाद्य निरीक्षक इंद्रजीत के नेतृत्व में रविवार को कस्बे में कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। टीम ने दो जगहों पर तेल के नमूने लिए। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि कस्बे में दो जगहों पर व इंदरगढ़ में तीन जगहों पर खाद्य तेल के नमूने लिए गए। यह अभियान पर्व तक चलता रहेगा। अगर कोई मिलावट तेल की बिक्री करता है तो उसे बंद कर दें। पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें