फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बीएलओ नहीं लेने गए निकाय निर्वाचन ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर निकाय सामान्य चुनाव की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारियों को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में वोट बनाने का भी अभियान चल रहा है। 15 शिक्षक और अनुदेशक ऐसे हैं, जिन्होंने बीएलओ की ड्यूटी ही नहीं ली है। इसको लेकर एसडीएम सदर ने नाराजगी जताई है। साथ ही बीएसए को चिट्ठी भी लिखी है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर राकेश त्यागी ने बताया कि प्राथमिक स्कूल सहनापुर के शिक्षक अविनाश सिंह, याकूबनगर के अनुराग सिंह, भीकमपुर के रीतेश त्रिपाठी, महाबलीपुर प्रथम के सुनील रंगलानी, पैंदाबाद के वेद प्रकाश और मदनलाल ड्यूटी लेने नहीं आए हैं। ड्यूटी नहीं लेने वालों में पचोर के रोहित अग्रहरि, जसौली के राधामोहन, उदैतापुर के सौरभ कुमार, चौराचांदपुर द्वितीय के धर्मेंद्र कुमार, कंपोजिट विद्यालय मानपुर के अमित कुमार भी शामिल हैं।
इसी प्रकार कन्या विद्यालय नजरापुर के अनुपम दोहरे, उच्च प्राथमिक स्कूल जसौली के अरशद अली और मुरैया बुजुर्ग के इंद्रदेव बाजपेई व कंपोजिट स्कूल मानपुर के अनुदेशक विनोद कुमार भी निकाय निर्वाचन की सामग्री और ड्यूटी लेने ही नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ड्यूटी न लेने पर सभी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें