छिबरामऊ। जनगणना कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना की प्रक्रिया, घर-घर सर्वे के तरीके, डाटा संग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने मास्टर ट्रेनर के साथ प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना देश की योजनाओं के निर्माण का आधार होती है। इसलिए इसमें सटीकता एवं गंभीरता अति आवश्यक है। सभी को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, डिजिटल साधनों के उपयोग और आमजन से संवाद स्थापित करने के तरीके भी बताए गए। सभी प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए जनगणना को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डाॅ. अमित कुमार सिंह, बीईओ आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।