फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किराना दुकान में चोरी का आरोप, आरोपी के कोतवाली से फरार होने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नकटपुर निवासी शिवांग अग्निहोत्री की किराना दुकान में भगवंतपुर निवासी एक युवक के घुसकर गोलक से नकदी चोरी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन वह कोतवाली से फरार हो गया। हलका नंबर चार के प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और उसे डायल-112 पुलिस लेकर आई थी। हालांकि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की बात को सिरे से खारिज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें