फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में ट्रैक्टर गिरने से किशोर की मौत, दोस्त गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। खेत जोतकर घर लौटते समय ट्रैक्टर तालाब में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के किशोर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी किसान गोरेलाल का 17 वर्षीय बेटा रवि गुरुवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। जुताई कर वह गांव के दोस्त स्वदेश (16) के साथ ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। इस दौरान गांव के पास बारिश के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।
दोनों किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को उठवा कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। वहीं स्वदेश की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी प्रयाग नारायण ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। काफी समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें