तालग्राम। साले के तिलकोत्सव में शामिल होने आए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। तिलक की खुशियों की जगह मातम छा गया।
कानपुर देहात थाना रसूलाबाद मोहल्ला नेहरू नगर निवसी शिवेंद्र राजपूत (30) का चौखटा निवासी रघुवीर राजूपत की बड़ी पुत्री अनुपम के साथ विवाह हुआ था। शिवेंद्र अपनी पत्नी, पुत्र के साथ अपने साले हिमांशु के चार मई को तिलकोत्सव में शामिल होने ससुराल आए थे। यहां सबमर्सिबल के लगे बोर्ड में तार लगाते समय करंट की चपेेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ससुराल के लोगों ने नाजुक हालत में स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। तिर्वा पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।