कन्नौज जिले के जलालाबाद में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी शरीफ उर्फ शफीक (30) की रविवार को मौत हो गई। जिला जेल में हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी ने बताया कि कैदी हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय सुल्तान का रहने वाला था। 25 मार्च 2021 से जिला जेल में बंद था। रविवार की सुबह उसने बंदी रक्षकों से सीने में दर्द होने की बात कही। इस पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आराम न मिलने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।