फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाजपा नेत्री से गालीगलौज, कार तोड़ने का प्रयास

Wed, 06 Dec 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। तिर्वा रोड पर कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री की कार को तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा नेत्री के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सौरिख कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बबिता सिंह मंगलवार को मुसर्रत अली के साथ जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यक्रम में गई थी। लौटते समय वह तिर्वा रोड पर स्थित रामू गुप्ता की आढ़त पर रुक गईं। तभी भटपुरी गांव निवासी भुल्लन यादव, टन्नी यादव दो अज्ञात साथियों के साथ कार से वहां आए। अवैध खनन में ट्रैक्टर पकड़वाने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गालीलौज के साथ कार सवारों ने भाजपा नेत्री की कार तोड़ने के लिए पथराव शुरू कर दिया। पत्थर रामू गुप्ता आढ़ती के हाथ में लगा। विवाद की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष के साथ थाने पहुंची भाजपा नेत्री ने गालीगलौज कर कनपटी में तमंचा लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें