फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिपंस के ससुर से गाली-गलौज,जान से मारने की धमकी

Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के निजी गेस्ट हाउस पर दंबगों ने हमलाकर दिया। उनके ससुर व कर्मचारियों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी के ससुर चपुन्ना निवासी धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ दिलीप ने बताया कि रविवार की दोपहर तीन बजे दो गाड़ियों से आठ लोग असलहों से लैस होकर उनके गेस्ट हाउस पर आए। इन लोगों ने गेस्ट हाउस की फोटो खींचते हुए वीडियो बनाने लगे। मौजूद कर्मचारी ने कारण पूछा तो यह लोग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्हें भी मार देने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि हमलावरों ने खड़िनी चौकी पुलिस ने एक सिपाही से भी अभद्रता की है।
इस संबंध में सौरिख थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं खड़िनी चौकी इंचार्ज आलोक कुमार का कहना है कि गाड़ियों की तलाशी में न तो कुछ आपत्तिजनक मिला और न ही यहां के किसी सिपाही के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें