फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अभय सिंह को समाज कल्याण विभाग की कमान

Fri, 24 Feb 2023 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के जिले में दो महीने से रिक्त चल रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर अभय सिंह की तैनाती की गई है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले अभय सिंह ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। वह लखनऊ निदेशालय से आए हैं। दरअसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे दिनेश गोदारा का चयन दिल्ली में एसीपी पद पर हो गया था। साथ ही अंतिम वर्ष आईएएस में भी चयन हो गया। जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तब से पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय के पास समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। शासन ने अभय सिंह को कन्नौज की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने अनुपम राय से समाज कल्याण अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। 26 फरवरी को जनपद में पांच स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह भी हैं, उसकी बड़ी जिम्मेदारी भी है। हालांकि डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने मदद के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें