फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 39 केंद्रों पर खरीदा जाएगा किसानों का गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पीसीएफ समेत सात संस्थाओं को किसानों का गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 अप्रैल से खरीद शुरू होगी। यह 15 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

गेहूं खरीद 15 अप्रैल से शुरू होगी। अभी तक सभी किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। एक सैकड़ा से अधिक किसानों का ही पंजीकरण है। पंजीकरण न कराने वाले किसान गेहूं बेचने से वंचित हो सकते हैं। पंजीकरण कराने वाले किसानों को रास्ते में पुलिस या अन्य कोई उनके गेहूं लदे वाहन को नहीं रोकेगा। पहले खरीद केंद्र प्रभारी गेहूं की बानगी देखेंगे। इसके बाद टोकन दिया जाएगा। टोकन में गेहूं खरीद की तारीख लिखी होगी। इसी तारीख पर किसान को केंद्र पर गेहूं लेकर जाना होगा। सामाजिक दूरी बनाकर खरीद की जाएगी। गेहूं का पैसा किसानों के खाते में समय से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें