17सीएचबीपी59: कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव। नम आंखों से दी शहीदों को श्रद्धांजलि - केंद्र सरकार चीन को सिखाए करारा सबक संवाद न्यूज एजेंसी छिबरामऊ। गलवान नदी के किनारे हुए खूनी संघर्ष में भारत की सेना के शहीद हुए जवानों को लोगों ने कैंडल जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कंेद्र सरकार से चीन को कड़ा सबक सिखाने की मांग की है। बुधवार को सौरिख रोड स्थित ब्रजेश यादव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपाइयों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेता योंगेद्र सिंह यादव ने कहा कि भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। संकट के इस दौर में हम सभी को एकजुटता के साथ सेना व सरकार का साथ देना चाहिए। केंद्र सरकार चीन को ऐसा सबक सिखाए, जिसे वह ताउम्र याद रखे। इस दौरान नागेंद्र यादव, प्रसेनजीत, कौशलेंद्र पाल, गजेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, अशोक चैहान सहित कई लोग मौजूद रहे। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (भानू) के मंडल उपाध्यक्ष आदेश दुबे के आवास पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आदेश दुबे ने कहा कि इस समय सीमा पर मौजूद हमारे जवान अपने परिवार को छोड़कर देश की रक्षा करते-करते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इन सैनिकों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस दौरान नरंेद्र दुबे, सुधा दुबे, संजीव कुमार दुबे, दिनेश दुबे, बृजेश, राजेश, विनीत, प्रमोद गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, गोविंद बाथम, पिंटू दिवाकर, विनय गुप्ता व सौरभ दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे। ------------------------------------ गाली देने से मना करने पर पीटा संवाद न्यूज एजेंसी सौरिख। क्षेत्र के ग्राम रौसेन निवासी इंद्रपाल पुत्र रामकिशन ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव कस ही युवक गालीगलौज करने लगे। उसने मना किया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। वह युवक की शिकायत करने जा रहा था, तभी कुछ लोग आ गए और गालीगलौज करते हुए उसे लाठी-डंडांे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। ----------------------------------