फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बहन को दवा दिलाने जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बहन को दवा दिलाने के लिए छिबरामऊ जा रहे युवक को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को 100 शैया अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। तिर्वा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी रजनेश बाथम (19) पुत्र सुनील कुमार सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे बाइक से अपनी बहन शिवानी (18) को दवा दिलाने छिबरामऊ जा रहा था। घर से सड़क पर पहुंचने पर उसका फोन आ गया जिस कारण बाइक को किनारे खड़ी करके बात करने लगा, उसी दौरान छिबरामऊ की तरफ से आए बाइक सवार ने रजनेश को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। इस बीच रजनेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा उसे 100 शैया अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। देर शाम तक मृतक का शव गांव नहीं पहुंच सका था।


हादसे में रजनेश की मौत की सूचना से नाराज गांव के लोगों ने विशुनगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची विशुनगढ़ थाना पुलिस ने लगभग आधा घंटे बाद किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर थाना भिजवा दिया। मृतक रजनेश की माली हालत ठीक नहीं है। उसके पिता ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में सबसे बड़ा होने के कारण रजनेश पढ़ाई के साथ साथ बुकिंग पर गाड़ियां चलाने का काम भी करता था। उसके दो दो बहनें शिवानी, चंदो व एक भाई सचिन (8) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें