फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईवे पर पौधों में पानी डाल रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। नेशनल हाईवे पर पौधों में पानी लगा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। गुरसहायगंज के ग्राम ताखेपुर्वा निवासी पारस (46) हाईवे के पौधों में पानी डालने का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को पारस पौधों में टैंकर से पानी डाल रहा था। टैंकर चालक हाईवे के दूसरी ओर बैठा हुआ था। उसी दौरान पास से गुजरे किसी वाहन ने पारस को टक्कर मार दी, जिसमें पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने पारस को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें