छिबरामऊ। पश्चिमी बाईपास गुरुवार को दोपहर में युवक गश खाकर नेशनल हाईवे के किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय के पास गिर पड़ा। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न हो पाने के कारण शव मोर्चरी में रखवा दिया गय। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस कारण अस्पताल प्रशासन ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।