फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। छत से गिरकर जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी प्रशांत शर्मा (38) रविवार की रात खाना खाने के बाद अपनी तीसरी मंजिल पर सोने गया था। रात क़रीब 12 बजे उठकर शौचालय के लिए जा रहा था तभी अचानक असंतुलित होकर मकान के पिछले हिस्से में दूसरी मंजिल पर जा गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें