फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर क्लीनर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, हवा चेक करने के लिए उतरा था नीचे, मौत

Tue, 14 Feb 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज

सार

एक्सप्रेसवे पर हरियाणा से पटना जा रहे ट्रक में तकनीकी खामी देखने के दौरान पीछे से आए वाहन ने क्लीनर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हरियाणा से पटना जा रहे ट्रक में तकनीकी खामी देखने के दौरान पीछे से आए वाहन ने क्लीनर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन

हरियाणा के पलवल जिले के थाना थीन क्षेत्र के उतावर निवासी असगर ट्रक चालक है। वह हरियाणा के ही जिला नेहू के थाना पिनउआ क्षेत्र के तड़े गांव निवासी क्लीनर सुहैल के साथ हरियाणा से ट्रक में पटना जा रहा था। सोमवार की देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास पहुंचा था।
ड्राइवर असगर ने ट्रक को रोककर किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद क्लीनर नीचे उतर कर टायर की हवा देखने लगा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर की सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें