फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टेंपो की टक्कर से मौसी के घर जा रही युवती की मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। कानपुर देहात जनपद क़े मंगलपुर थाना क्षेत्र क़े मलगांव गांव निवासी रामकुमार की बेटी मोनिका (20) थाना क्षेत्र क़े नयापुर्वा गांव में मौसी क़े यहां तिर्वा-खैरनगर मार्ग से टेंपो से जा रही थी। देर रात जैसे ही टेंपो खैरनगर गांव क़े पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ़्तार एक अन्य टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता रामकुमार की तहरीर क़े आधार पुलिस ने अज्ञात चालक क़े खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि हादसे की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें