फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। गृह कलह के चलते बुधवार को नशे में धुत युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



ग्राम कुशलपुर कैरदा निवासी गुरविंदर (35) शराब पीने के लती थे। इसको लेकर घर में अक्सर कलह होती रहती थी। बुधवार को वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई। उसके बाद युवक घर के कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे में आहट न होने पर परिजनों खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे में दुपट्टे फंदे पर लटका नजर आया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया। युवक की मौत से पत्नी व बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें