फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध वंदना के साथ निकली भिक्षु पदयात्रा

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ।तालग्राम रोड पर बौद्ध धाम में चल रहे बौद्ध प्रशिक्षण शिविर के दौरान शुक्रवार की सुबह बौद्ध भिक्षुओं ने पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

बौद्ध धाम से सुबह 9 बजे थाईलैंड से आए भंते मैत्री थेरो के नेतृत्व में चक्रमन ध्यान करते हुए पदयात्रा प्रारंभ हुई। पदयात्री सौरिख रोड स्थित बुद्ध बिहार पहुंचे और भगवान बुद्ध की पूजा वंदना की। यहां पर जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य, राजबहादुर शाक्य, बांकेलाल शाक्य व दिलेराम शाक्य आदि ने भिक्षुओं को फल प्रदान किए। भंते का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कैलाश बौद्ध ने किया। यूथ बुद्धिष्ट सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र बौद्ध, प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज बौद्ध, डा. सुरेंद्र शाक्य, सुशील कुमार बौद्ध, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, संतोष प्रिय बौद्ध ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चंद्रपाल, श्रवण शाक्य, राधाकृष्ण शाक्य, सोनू, सामोल, आकाश, रामशंकर शाक्य व प्रवीन बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें