मलिकपुर (कन्नौज)। कड़ाके की ठंड के बावजूद मलिकपुर समेत आसपास की ग्राम पंचायतों में अलाव जलवाने पर लेखपालों ने ध्यान नहीं दिया है। कहीं पर भी अलाव जलते नहीं नजर आ रहे हैं। सरदी से बचाव के लिए लोग घरों में ही दुबके हैं। प्रधानों का कहना है कि अलाव जलवाने की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है। लेखपाल गांवों में आना तक पसंद नहीं कर रहे हैं। लेखपालों की लापरवाह कार्यशैली के कारण गरीब ठिठुर रहे हैं। सपा नेता कोची यादव ने कहा कि लेखपालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से ग्राम पंचायतों में भी अलाव जलवाने की मांग की है।