फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 96 ग्राम पंचायतें होंगी हाईटेक, खुलेगी सीएससी

Sat, 17 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम पंचायतों को विकसित करने के साथ-साथ अब तकनीकी से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि विकास खंड की सभी 96 ग्राम पंचायतें जल्द ही हाईटेक हो जाएंगी। गांव में ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) शुरू होने से ग्रामीणों को गांव में ही ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि विकास खंड की सभी 96 ग्राम पंचायतों में सीएससी शुरू होनी है। इसके लिए 93 ग्राम पंचायतों से रजिस्ट्रेशन शुल्क व धरोहर राशि जमा हो गई है। 59 ग्राम पंचायतों को वॉलेट रिचार्ज कर दिए गए हैं। 27 ग्राम पंचायतों में सीएससी का कार्य शुरू भी हो गया है और 207 प्रमाण पत्र भी जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ई-ड्रिस्ट्रक्टि से ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। जो ग्राम पंचायतें बच गई हैं, उनमें भी जल्द ही ऑनलाइन सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। पहले ग्रामीणों को किसी भी योजना का लाभ लेने या अन्य कार्य के ऑनलाइन आवेदन के लिए शहर जाना पड़ता था लेकिन अब एक निश्चित शुल्क पर यह सेवा उनके गांव के पंचायत भवन में ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें