फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईस्कूल में 90.78 और इंटरमीडिएट में 79.55 फीसदी परीक्षार्थी पास

Tue, 25 Apr 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड (माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज) की ओर से मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया। हाईस्कूल में 90.78 फीसदी और इंटरमीडिएट में 79.55 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022-2023 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर जो चार मार्च तक संपन्न हुईं। डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक जिले के 105 केंद्रों पर कुल 54,737 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत थे। डीआईओएस/उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र बाबू ने बताया कि हाईस्कूल में पंजीकृत 28,820 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 25,827 ने परीक्षा दी और 23,446 सफल घोषित हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.78 फीसदी रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में पंजीकृत 25,917 परीक्षार्थियों में से 23,030 ने परीक्षा दी। यूपी बोर्ड की ओर से 18,345 परीक्षार्थी पास हुए। बताया कि दोनों कक्षाओं में कुल 48,857 ने परीक्षा दी थी, जिसमें 41,791 परीक्षार्थी पास हुए।
-
परिणाम देख खुशी से झूमे परीक्षार्थी
एक ही दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम देखकर परीक्षार्थी खुशी से झूम उठे। कई स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण भी हुआ।
विज्ञापन

-
पिछले साल यह रहे थे टॉप
वर्ष 2022 में घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में अनिकेत शर्मा ने 584 नंबर लाकर प्रदेश की मेरिट में तीसरा व जिले में पहला स्थान पाया था। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्र अनिकेत के 97.33 फीसदी अंक आए थे। इंटर में आस्था ने 91.20 फीसदी अंक हासिल किए थे। जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम से आस्था ने जिले टॉप किया था।
-
दो महीने पहले आया परिणाम
वर्ष 2022 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 18 जून को घोषित किया गया था। इस बार करीब दो महीने पहले ही रिजल्ट आ गया। यूपी बोर्ड का यह एक रिकार्ड भी बताया जा रहा है।

इंटरमीडिएट का 11 फीसदी गिरा रिजल्ट
वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट के 90.17 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत करीब 11 फीसदी घटकर 79.55 फीसदी पहुंच गया। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 18,941 में 17,457 परीक्षार्थी इम्तिहान में शामिल हुए थे और 15,741 ने परीक्षा पास की थी।
-
हाईस्कूल में चार फीसदी से अधिक का सुधार
वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 21,802 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 19,351 ने परीक्षा दी थी। कुल 16,658 परीक्षार्थी पास हुए थे। उस दौरान उत्तीर्ण प्रतिशत 86.08 फीसदी था। वर्ष 2023 में घोषित हुए परीक्षा परिणाम बढ़कर 90.78 फीसदी पहुंच गया, जो पिछले साल से 4.70 फीसदी अधिक है।
-
इस तरह रहा जिले का परीक्षा परिणाम
- वर्ष 2018 में हाईस्कूल के 74.73 फीसदी और इंटर में 72.61 फीसदी।
- वर्ष 2019 में हाईस्कूल के 82.14 फीसदी और इंटर में 72.13 फीसदी।
- वर्ष 2020 में हाईस्कूल के 83.88 फीसदी और इंटर में 83.05 फीसदी।
- वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण की वजह से सभी परीक्षार्थी प्रोन्नत हुए।
-
डीएम ने मेधावियों को किया सम्मानित
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को बुलाया गया। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने सभी का सम्मान किया और प्रतीक चिह्न देकर मिठाई खिलाई। साथ ही माला पहनाकर उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके पर डीआईओएस राजेंद्र बाबू, सरस्वती विद्या मंदिर तिर्वा व कन्नौज के अलावा आरएस पब्लिक स्कूल तिर्वा, माया देवी इंटर कॉलेज कन्नौज और मालती देवी इंटर कॉलेज तिर्वा के प्रधानाचार्य और प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें