फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 90 फीसदी बच्चे कोल्ड बुखार से पीड़ित

Sat, 02 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम में हो रहे उतारचढ़ाव के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों में सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, दम फूलना जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। छोटे बच्चे भी कोल्ड फीवर की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले 90 फीसदी बच्चे कोल्ड बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों में पसली तेज चलना जैसी समस्या भी सामने आ रही है।
विज्ञापन




कई दिनों से शहर, गांव और कस्बे में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। युवाओं और बुजुर्गों के अलावा बच्चे कोल्ड बुखार की चपेट में आ रहे हैं। एक माह से लेकर दस साल तक बच्चे ज्यादा चपेट में रहे हैं। बच्चों को सर्दी-जुकाम, बुखार, दम फूलना जैसी समस्या हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में 600 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया। जिसमें अधिकतर बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या रही। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के केबिन के बाहर मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। डॉ. रवि तिवारी ने बताया कि उनकी ओपीडी रोजाना 100 के पार जा रही है। जिसमें 90 फीसदी बच्चे कोल्ड बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। कहा कि यदि बच्चे को दो या उससे अधिक दिन तक बुखार है और उसकी पसली तेज चल रही है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाकर इलाज कराएं। बताया कि तेज बुखार, नाक बहना, खांसी, दम फूलना, शरीर में दर्द, सिर दर्द वायरल बुखार के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें