छिबरामऊ (कन्नौज)। स्वीप योजना के तहत नगर में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
तहसील के नोडल प्रभारी जगदीश्वरदयाल जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेशचंद्र दुबे की देखरेख में जनता कालेज से रैली का शुभारंभ हुआ। एसडीएम गौरव शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली नगर के मुख्य बाजार से मोहल्ला बनवारीनगर होती हुई गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची। रैली में गंगा देवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती शिक्षा मंदिर, एसपीएल पब्लिक स्कूल, वीरांगना अवंतीबाई इंटर कालेज सरायदायमगंज, सुप्रभाष अकादमी, सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी, बीआर भदौरिया एजूकेंशन सेंटर समेत कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान समाज सेविका मीरा वर्मा, प्रधानाचार्या आरती यादव, अजीत, राजेंद्रप्रताप, जयदीप चतुर्वेदी, अजीत प्रताप सिंह, देवेश दीक्षित, लालकृष्ण, सतेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।