फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 72 घंटे में दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश और प्राकृतिक आपदा से से जिन फसलों को नुकसान हुआ है, उसकी सूचना किसान 72 घंटे के अंदर दे दें। नुकसान का आंकलन कर क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। यह लाभ प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने वालों को ही मिलेगा। इसके लिए मोबाइल और टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बताया कि अधिक बारिश की वजह से जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, उसकी जानकारी समय रहते अवश्य दे दी जाए। उसके बाद नुकसान का आंकलन कृषि विभाग और फसल बीमा कंपनी करेगी। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि उनके मोबाइल नंबर 8272893015, फसल बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक रबी सिंह के मोबाइल नंबर 9199995826, जिला सह संयोजक रजत शुक्ल के मोबाइल नंबर 7860916527 और टोल फ्री नंबर 18002005142 व 18008896868 पर दी जा सकती है।बारिश की वजह से कई किसानों ने धान में पानी भरने की शिकायत भी की है। आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें