72,172 cusecs of water released from Narora
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से शनिवार को भी 72,172 क्यूसेक पानी गंगा के लिए छोड़ा गया है। अब नौ सेमी जलस्तर बढ़कर 124.140 मीटर पहुंच गया है। मेहंदीघाट गंगाजी में चेतावनी बिंदु से गंगा अब 85 सेमी दूर रह गई है।
शनिवार को सुबह आठ बजे जारी हुई जलस्तर की रिपोर्ट में गंगा में सात सेमी का उछाल दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़कर 124.120 मीटर पहुंच गया। उसके बाद दोपहर दो बजे जारी हुई रिपोर्ट में दो सेमी की और बढ़ोत्तरी होने के बाद गंगा का जलस्तर 124.140 मीटर पर पहुंच गया। बताया गया है कि नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्तर बढ़ रहा है। गंगाजी के आसपास बसे गांव कासिमपुर, बख्शीपुर्वा व कटरी इलाके में फसलों के डूबने का असर अधिक रहता है।
------------------
सितंबर में इस तरह छोड़ा गया पानी
-----------------------------
तारीख क्यूसेक में पानी
17 25,830
18 44,070
19 63,653
20 63,653
21 49,077
22 49,077
23 53,049
24 72,172
-------