फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएम-सीएम आवास योजना में अधूरे हैं 648 आवास

Wed, 14 Feb 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विकास कार्याें के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास 33,385 के सापेक्ष 32,924 आवास और सीएम आवास योजना ग्रामीण में स्वीकृत आवास 1890 के सापेक्ष 1702 आवासों का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 648 आवासों का काम भी जल्द पूरा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त बीसी सखियों की संख्या 472 है, जिसमें कार्यरत बीसी सखियों की संख्या 413 हैं। इसमें बीसी सखियों का प्रतिशत बढ़ाया जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि 16 नई सड़कों के सापेक्ष 14 नई सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है। दो सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अंडा उत्पादन का लक्ष्य वर्ष में 514.08 लाख के सापेक्ष 467.72 लाख का उत्पादन हुआ है। अंडा उत्पादन का प्रतिशत और बढ़ाया जाए।
निराश्रित गोवंश को पकड़ने में सबकी सहभागिता आवश्यक है, जो निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में सरंक्षित किए जा रहे हैं, उनकी जिओ टैगिंग शत-प्रतिशत कराई जाए। पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान 2,67,594 के सापेक्ष 2,19,000 हुआ है, इसे और बढ़ाया जाए। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन अवश्य भरवाए जाएं। पात्र लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। बीएसए को निर्देश दिए कि निपुण पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार आदि संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


102, 108 एंबुलेंस की सेवा में लापरवाही न हो
डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि 102, 108 एंबुलेंस प्रत्येक समय तैयार अवस्था में होनी चाहिए। इसका प्लान बनाकर रखें। आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस को तत्काल भेजा जाए। मरीजों को सीटी स्कैन सेवाएं निरंतर मिलनी चाहिएं। 15वीं वित्त आयोग ग्राम पंचायत के तहत 62.11 प्रतिशत व्यय धनराशि और 5वां वित्त आयोग के तहत 84.84 प्रतिशत व्यय धनराशि हुई है, जिसे शत-प्रतिशत किया जाए। एसबीएमजी फेज- दो के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य 28,989 के सापेक्ष 26,478 हुआ है। जिसे शत-प्रतिशत किया जाए और जियो टैगिंग समय से कराई जाए।

खराब ट्रांस्फार्मर को बदलने में न हो लापरवाही
बिजली विभाग को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल बदला जाए। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली सप्लाई और शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई होना चाहिए। बिल के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए और जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उनका निस्तारण समय से किया जाए।


दर्पण में जो भी बिंदु सरकार की प्राथमिकता में हैं, दो माह में पूरी हों
डीएम ने कहा कि एकीकृत बागवानी, कृषि, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी आदि विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित कार्य समय से निस्तारित कराएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। दर्पण में जो भी बिंदु है वह सरकार की प्राथमिकता में है। जो टारगेट निर्धारित है वह दो माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। एडीएम आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आईजीआरएस के प्रकरण को गंभीरता से पढ़े और समझे, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। समय निकालकर शिकायतकर्ता की बात को समझे और निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें