फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 62 सदस्य निर्विरोध, 82 पदों के लिए मतदान कल

Thu, 16 Mar 2023 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की 51 साधन सहकारी समितियों में 23 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। कुल 362 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। अब 28 समितयिों के 82 पदों पर 18 मार्च को वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया गुरुवार को हुईं। एआर कोआपरेटिव राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि 51 सहकारी समितियों में कुल 459 सदस्य पद हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 42 प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे वापस ले लिए। 15 पद ऐसे रह गए, जहां पर नामांकन नहीं हुए। कुछ जगह जांच के दौरान नामांकन खारिज भी हुए हैं। एआर कोआपरेटिव का कहना है कि पर्चा वापसी के बाद चुनाव चिह्न वितरण हुए। 17 मार्च यानि आज निर्वाचन से जुड़े लोगों को सामग्री बांट दी जाएगी। 18 मार्च को सहकारी समितियों में वोट पड़ेंगे।
-
16सीएचबीपी59: नाम वापस लेते सदस्य पद के प्रत्याशी। संवाद
नौली में त्रिकोणीय व तीन सदस्य पदों के लिए होगा मुकाबला
- किसान सेवा सहकारी समिति सदस्य पद का चुनाव
- 19 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। किसान सेवा सहकारी समिति सिकंदरपुर में नाम वापसी के बाद चार सदस्य पद के लिए चुनाव होगा जबकि पांच को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चिह्नों का आवंटन किया गया। सिकंदरपुर समिति के नौली सदस्य पद पर त्रिकोणीय, बिराहिमपुर, रूपपुर व शहजहांपुर में आमने सामने की टक्कर होगी।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति पर निर्वाचन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाले आरओ अनुज मिश्रा ने बताया कि सामान्य जाति के लिए आरक्षित नौली से अविनाश कुमार को शेर, उमेश चंद्र को कार व गीता देवी को अलमारी चुनाव निशान आवंटित किया गया है। 326 मतदाता इन प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। इसी तरह से बिराहिमपुर से श्रीकृष्ण को शेर, सुरेंद्र सिंह को कार, रूपपुर से प्रकाश चंद्र को शेर व सूर्यप्रकाश को कार तथा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित शहजहांपुर से लालताप्रसाद को शेर व राधेश्याम को कार चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। बिराहिमपुर में 220, रूपपुर में 234 तथा शहजहांपुर में 585 मतदाता वोट डालेंगे। असेह से अतर सिंह, सदरपुर से राजेश कुमार, सराय दौलत से रुकमा देवी, सिकंदरपुर से मधु पालीवाल व सिंहपुर से आनंदकिशोर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 18 मार्च को मतदान प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। 19 मार्च को सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।

छिबरामऊ पूर्वी, पश्चिमी व प्रेमपुर के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
- जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। किसान सेवा सहकारी समिति छिबरामऊ पूर्वी, पश्चिमी व प्रेमपुर के सभी नौ सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।
किसान सेवा सहकारी समिति पूर्वी के आरओ मनोज शर्मा ने बताया कि जनार्दन दुबे अकबरपुर, रजनेश कुमार कल्यानपुर, राहुल कुमार कमालपुर, मुनीश मिश्रा कुंवरपुर कसावा, अवनेश खोजीपुर, अखिलेश सविता दीपकपुर, रेखा देवी पलिया, शीतला देवी बेहटा खास, विनोद सिंह हाथिन के विरोध में पड़े नामांकन वापस होने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। छिबरामऊ पश्चिमी में उमेश चंद्र खुबरियापुर, संजय कुमार थानपुर भोजनपुर, स्नेहलता निगोह खास, सुनील कुमार भौंराजपुर, विनीता महमूदपुर जागीर, मधुबाला रसूलाबाद, बतासो देवी रामपुर बैजू, रामऔतार शेखपुर, मोहनलाल रंधीरपुर तथा किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमपुर में राकेश कुमार कूंदपुर, राजीव कुमार घिलोई, रामबख्ष नंदग्रामपुर, विमलेश राजपूत पंथरा, सुधा प्रेमपुर, राकेश सिंह फरीदपुर, सोनश्री बरुआ सबलपुर, बीना देवी महमूदपुर कीरत व विजेंद्र सिंह मिघौली से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
-
1141 मतदाता दो प्रत्याशियों के भाग का करेंगे फैसला
तालग्राम। किसान सेवा सहकारी समिति तालग्राम के वार्ड तीन के 1141 मतदाता दो प्रत्याशियों के भाग का फैसला 18 मार्च को करेंगे। आठ वार्डों में एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय मना जा रहा है।समिति के वार्ड माधौनगर से संजू देवी, अमोलर से जगदीश, नेकनामपुर से आशाराम, अतरौली से जागेश्वर प्रसाद, सलेमपुर से रामगोपाल, रोहली से रश्मि, नरमऊ से सत्यप्रकाश, ताहपुर से प्रशान्त मिश्रा के खिलाफ कोई प्रत्याशी न होने से इन आठों वार्डो में संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया हो। जबकि वार्ड नंबर तीन तालग्राम देहात में मीना कुमारी और अनिल कुमार के बीच कांटे का मुकाबला है। दोनों प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले मेंं करने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगाएं है। निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर तीन में दो प्रत्याशी होनेे के कारण चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें