फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 फीसदी पंचायत सहायक गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत भवन (मिनी सचिवालयों) में तैनात पंचायत सहायक समय पर नहीं पहुंचते हैं। पांच नवंबर पर पंचायती राज विभाग की ओर से जांची गई हाजिरी में करीब 56 फीसदी पंचायत सहायक नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन

जिले में 499 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें 469 पंचायत सहायक तैनात हैं। 30 पंचायत सहायक पूर्व में इस्तीफा दे चुके हैं। सत्यापित जियो फेसिंग में संख्या 465 पंचायत सहायकों की ही है। पांच नवंबर को सुबह जांची गई उपस्थिति में 209 पंचायत सहायकों ही ड्यूटी पर मिले, जबकि 254 लोग नदारद मिले।
पंचायती राज विभाग की माने तो सुबह 10 बजे तक 171 और 10 बजे के बाद 38 पंचायत सहायक मिनी सचिवालयों में पहुंचे। सुबह उपस्थिति का प्रतिशत 44.56 फीसदी ही रहा। डीपीआरओ जेके मिश्र की ओर से न आने वाले और देर से आने वालों को चेतावनी जारी की गई है। साथ ही भविष्य में समय पर आने के निर्देश सभी पंचायत सहायकों को दिए गए हैं। पंचायत भवन का संचालन करने के अलावा वहां बैठकर पंचायत सहायक कई तरह के प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ब्लॉकवार अनुपस्थित मिले पंचायत सहायक
ब्लॉक अनुपस्थित
छिबरामऊ 56
कन्नौज 41
गुगरापुर 17
हसेरन 17
जलालाबाद 16
सौरिख 39
तालग्राम 29
उमर्दा 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें