फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आपसी समझौते से निपट गए 51403 मुकदमे

Mon, 22 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राष्ट्रीय लोक अदालत रविवार को आयोजित हुई। इसमें वकील न कोई अलग से फीस। जो मामले पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े थे, वह दोनों पक्ष की आपसी रजमांदी से झटपट निस्तारित हो गया। इससे वादकारियों के चेहरे भी खिल उठे। दिनभर में 51403 मामलों का निस्तारण कर दिया गय।
विज्ञापन

उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के तत्वावधान में जिला कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला जज अजय श्रीवास्तव कन्नौज ने इसका शुभारंभ किया। लोक अदालत के अंतर्गत एमएसीपी कार्यालय में कुल 97 बाद संदर्भित किए गए जिनमें सुलह-समझौते के आधार पर 86 बाद निस्तारित कर दिए गए। इसी तरह स्थाई लोक अदालत कार्यालय में कुल 19 वाद संदर्भित थे, जिसमें आपसी रजमांदी से नौ मामलों का निपटारा हो गया। जनपद न्यायालय कन्नौज में निस्तारण के लिए कुल 24 हजार 333 मामले थे, इसमें से भी आपसी रजामंदी से कुल 17 हजार 672 मामलों का निपटारा हो गया। इसमें चार करोड़, 46 लाख, 98 हजार 357 रुपयेेेेके निस्तारण का आदेश दिया गया। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 37 हजार 200 वाद थे, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर 33 हजार 432 बाद निस्तारित किए गए। इसमें कुल 43048586 रुपये वादों के निस्तारण का आदेश दिया गया। राजस्व न्यायालयों की ओर से 330 बाद निस्तारण के लिए थे, इसमें से 299 वाद निस्तारित किए गए। लोक अदालत में कुल 61863 वाद संदर्भित थे, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर कुल 51403 बाद निस्तारित कर 87746953 रुपये आदेशित किए गए।
99999999999999999999999
न्यायिक अफसरों ने निभाई अहम भूमिका
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विनोद कुमार जायसवाल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कन्नौज, शाहिद रजा, पीओ एमएसीटी, विश्वंभर प्रसाद, एडीजे प्रथम /नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, नन्द कुमार विशेष न्यायाधीश (एससी/ एसटी एक्ट), अल्का यादव, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, इन्द्रजीत सिंह, एडीजे चतुर्थ, हरेंद्र नाथ, एडीजे एफटीसी प्रथम, लवली जायसवाल, एडीजे/ एफटीसी-द्वितीय, धर्मवीर सिंह सीजीएम, ज्योत्सना यादव एसीजीएम, डॉ. देवेंद्र सिंह, फौजदार प्रभारी सचिव, सिविल जज (सीडी)/एफटीसी, स्वप्निल पांडेय, सिविल जज (जूडि), परविंदर सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रद्धा लाल अपर सिविल जज (जूडि) / एफटीसी प्रथम, रंजना अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या-दो भी शामिल रहे। बाह्य न्यायालय छिबरामऊ में अजय प्रताप सिविल जज और अनूप कुमार अपर सिविल जज ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें