फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र पर पावर डस्टर की रहेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में एक नवंबर से 25 केंद्रों पर धान खरीद की खरीद होगी। 47 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जाएगा। केंद्रों पर धान साफ करने के लिए पावर डस्टर (मशीन) मौजूद रहेंगे। उपज बिक्री के लिए अब तक 400 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि एक नवंबर से 28 फरवरी 2023 तक खरीद चलेगी। धान बिक्री के लिए 400 किसानों के पंजीकरण में से 150 का सत्यापन भी हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 47 हजार मीट्रिक टन धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 43 हजार मीट्रिक टन धान सरकारी केंद्रों पर खरीदा गया था। इस बार भी 47 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य शासन ने तय किया है।
जिलेभर में कुल 25 धान खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं, इसमें 13 पीसीएफ, 11 मार्केटिंग और एक भारतीय खाद्य निगम का केंद्र शामिल है। एक क्विंटल धान का रेट 2040 रुपये और ए ग्रेड का 20 रुपये अधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें