फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा स्थान, फिर भी 276 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सूबे में जिले के अभ्यर्थियों का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने के मामले में तीसरा स्थान है, इसके बाद भी 276 सीटें खाली रह गईं हैं। तीन राउंड में प्रवेश लेने के लिए अलग-अलग तारीखें भी बढ़ाई जा चुकी हैं। अब चौथा चक्र शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जिले में चार आईटीआई में सबसे पुरानी और मुख्य आईटीआई कन्नौज के बेहरिन में है। यहां 64 पदों में 12 ट्रेडों में रिक्त हैं। सौरिख में 15 ट्रेडों में 81, छिबरामऊ में 12 ट्रेडों में 59 और तिर्वा में 72 पद रिक्त है। आईटीआई प्रधानाचार्य अमित पटेल ने बताया कि कन्नौज की चारों आईटीआई में 1564 पद हैं, जिसमें 1288 सीटें फुल हो चुकीं हैं। 276 सीटें अलग-अलग 15 ट्रेडों में रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में प्रवेश लेने के मामले में कन्नौज का तीसरा नंबर है। यहां 82.35 फीसदी प्रवेश हुए हैं। लखीमपुर पहले नंबर पर है। यहां 409 पद रिक्त हैं। कुल 2381 पदों के सापेक्ष 1972 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। प्रवेश प्रतिशत 82.82 है। रायबरेली में 1960 सीटों के सापेक्ष 1622 सीटें भर गईं हैं, जबकि 338 रिक्त हैं। प्रवेश का प्रतिशत 82.76 है। बरेली में 81.61 फीसदी प्रवेश हुए हैं, यहां का चौथा नंबर है। बनारस का प्रतिशत 80.23 फीसदी है, प्रदेश में पांचवां नंबर है। सूची के मुताबिक श्रावस्ती और बलरामपुर जिले सबसे फिसड्डी हैं। यहां अभ्यर्थियों का प्रवेश 50 फीसदी से भी कम है।
आईटीआई कन्नौज के प्रधानाचार्य अमित पटेल का कहना है कि कन्नौज, छिबरामऊ, तिर्वा व सौरिख के आईटीआई में चौथे चरण के तहत प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको भरने का पूरा प्रयास होगा। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश लेना है, वह कार्यालय आकर आवेदन दे सकते हैं। प्रवेश 30 सितंबर तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें