कन्नौज। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसआई के अलावा सिपाही व हेड मोहर्रिर को भी एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है। कुल 36 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर एसआई अभिनेष कुमार को कोतवाली गुरसहायगंज से सौरिख थाने की सकरावा चौकी प्रभारी, यहां से प्रदीप कुमार सिंह को सदर कोतवाली के हाजी शरीफ चौकी प्रभारी, नौरंगपुर से धीरेंद्र सिंह को तलैया चौकी प्रभारी और तलैया चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह को कुसुमखोर की जिम्मेदारी दी गई है। सदर कोतवाली से ज्योति को तालग्राम कस्बे चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। कुसुमखोर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी को वॉच एंड वार्ड आउटपोस्ट कैरदा विशुनगढ़ भेजा गया है। तालग्राम के कस्बा चौकी प्रभारी शेखर सैनी को सरायमीरा चौकी प्रभारी और मझपुरवा से सुरेश चंद्र पाल को छिबरामऊ कोतवाली के कुंवरपुर कुंडौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। राकेश कुमार को सराय प्रयाग से मकरंदनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। यहां से आनंद पांडेय को इंदरगढ़ के उमर्दा चौकी प्रभारी बनाया गया है। उमर्दा से प्रशांत कुमार गौतम को सदर कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है। चुनाव प्रकोष्ठ से मोहम्मद तौकीर को वॉच एंड वार्ड आउटपोस्ट समधन भेजा गया है। कोतवाली छिबरामऊ से अंकिता तिवारी को चौकी प्रभारी मेल बाजार बनाया गया है। चौकी प्रभारी मेन बाजार दीपक चंद्र को वॉच एंड वार्ड आउटपोस्ट रोहली तालग्राम बनाया गया है। थाना विशुनगढ़ से आशुतोष तिर्वा कोतवाली के पचौर चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से दिनेश चंद्र को थाना तालग्राम भेजा गया है।
-
सांसद विवाद प्रकरण में शामिल पुलिसकर्मियों का भी तबादला
मंडी चौकी प्रभारी को हाकिम सिंह को सराय प्रयाग भेजा गया है। सरायमीरा चौकी प्रभारी रहे तरुण सिंह को गुरसहायगंज के मझपुरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। हेमंत चौधरी को हाजी शरीफ गुरसहायगंज के नौरंगपुर चौकी प्रभारी, सदर से लवी कुमार को एसओजी में भेजा गया है। आरक्षी सुभाष कुमार, रोहित कुमार लवानिया, नीरज को सदर कोतवाली से गुरसहायगंज भेजा गया है।
इन पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र भी बदला
एसआई हेड मोहर्रिर कोतवाली सदर रामपाल को थाना कार्यालय तिर्वा भेजा गया है। यहां तैनात राममोहन को कोतवाली कन्नौज भेजा गया है। सदर कोतवाली से मुंशी शमीम खां को सौरिख थाना भेजा गया है। सौरिख से प्रवीण कुमार शुक्ला को कोतवाली छिबरामऊ भेजा गया है। दिलीप कुमार को छिबरामऊ से और अच्छे लाल को ठठिया से कोतवाली सदर भेजा गया है। अतुल कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली सदर, इंदरगढ़ से पीयूष कुमार, विशुनगढ़ से अभिषेक कुमार को तालग्राम भेजा गया है। सदर कोतवाली से आबिद अली को ठठिया और तालग्राम से दीपक कुमार को सदर कोतवाली भेजा गया है। थाना विशुनगढ़ से अविनाश चंद्र को सदर कोतवाली और यहां से सूरज प्रकाश को ठठिया थाना भेजा गया है।